UGC का फरमान, तीन साल के डिग्री कोर्स में शुरू हुआ दाखिला

यूजीसी ने डीयू को निर्देश दिया है कि वो आज से एडमिशन शुरू करें और वो भी 3 साल के डिग्री कोर्स के लिए। जबकि प्रिंसिपल एसोसिएशन का कहना है कि अब तक यूजीसी की ओर से कोई लिखित आदेश नहीं आया है, ऐसे में अगर आदेश आता है तो उस पर दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन से बात करके ही कुछ तय किया जाएगा। यानी दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले की तस्वीर अब तक साफ नहीं है।
वहीं यूजीसी ने डीयू को चिट्ठी लिखकर सभी कॉलेजों में गुरुवार से तीन साल के स्नातक कोर्स के तहत दाखिले शुरू करने का फरमान दिया है। वहीं डीयू के सभी 64 कॉलेज तीन साल के कोर्स पर राजी हो गए है। गौरतलब है कि यूजीसी और डीयू के बीच चार साल के कोर्स को लेकर जारी खींचतान के बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने फौरन सुनवाई से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए जुलाई की तारिख दी है। उन्होंने दलील दी है कि मामला बहुत अहम है लिहाजा डिविजन बेंच बिना देरी के सुनवाई करे।












Click it and Unblock the Notifications