Mission Admission: DU में दाखिले के लिए ऑफलाइन आवेदन आज से शुरु
नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्य़ालय में दाखिले के लिए ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरु हो गई है। अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए आज से 8 केंद्रों पर आवेदन फॉर्म मिलने शुरु हो गए हैं। आपको बता दें कि दाखिले से लिए ऑनलाइन माध्यम से पहले ही 2 लाख 70 हजार उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। [ DU एडमिशन से जुड़ी हर जानकारी के लिए यहां क्लिक करें ]

ऑफलाइन आवेदन के लिए सभी 8 केंद्रों पर 4 खिड़कियां खोली गई है। हलांकि कहा गया कि अगर भीड़ बढ़ती है तो और अधिक खिड़की भी खोली जा सकती हैं। वहीं फॉर्म भरने में स्टूडेंट्स की शंकाओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।
कहां-कहां मिलेंगे दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म
1. राजधानी कॉलेज, राजौरी गार्डन
2. आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज, रमेश नगर, मेट्रो स्टेशन
3. पीजीडीएवी, लाजपत नगर
4. गार्गी कॉलेज, कैलाश कॉलोनी
5. श्याम लाल कॉलेज, शाहदरा
6. महाराजा अग्रसेन कॉलेज मयूर विहार
7. श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, डीयू
8.दयाल सिंह कॉलेज, जोर बाग












Click it and Unblock the Notifications