रोड एक्सीडेंट में 5 हजार मौतें रोज, दिल्ली में देश की सबसे खतरनाक सड़कें

Delhi roads India’s most dangerous
नयी दिल्ली। दिल्ली देश का राजधानी है। सारी सुख-सुविधाओं से लैश है। दिल्ली की जनसंख्या करोड़ों में है। लाखों-लाख लोग रोज दिल्ली की सड़कों पर निकलते है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली की सड़कें जो हर रोज लाखों लोगों को अपने पड़ाव पर पहुंचाती है देश की सबसे खतरनाक सड़क है। जी हां दिल्ली की सड़कों पर मौत दौड़ती है।

सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वॉयरामेंट की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शहरों में होने वाले जानलेवा सड़क हादसों के मामले में दिल्ली पहले पायदान पर है जहां औसतन हर रोज पांच लोग जान गंवाते हैं। आंकड़ें चौका ने वाले है, लेकिन सच्चाई यहीं है कि दिल्ली की सड़कें देश की सबसे खतरनाक सड़कों में सबसे पहले नबंर पर है। आपको ये ये भी बता दें कि दिल्ली में सड़क हादसों के कारण जान गंवाने वाले हर पांच में से दो शख्स पैदल चलने वाला होता है ।

रिपोर्ट के मुताबिक इस साल एक जनवरी से 31 मई के बीच दिल्ली में हुए सड़क हादसों में 325 लोग रात के वक्त जबकि 332 लोग दिन के वक्त जान गंवा चुके हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक सीएसई ने सड़क हादसों के कारण दिल्ली में करीब पांच मौतें हर रोज होती है जिसमें दो पैदल चलने वाले होते हैं और दो दोपहिये पर सवार लोग होते हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि दिल्ली में हर हफ्ते सड़क हादसे में दो साइकिल सवार और एक कार सवार शख्स की मौत होती है। दिल्ली में सड़क नियमों का उल्लधंन करने वालों की कमी नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में नियमों का उल्लंघन धड़ल्ले से होता है। आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली की रिंग रोड सबसे खतरनाक सड़क है। वहीं दिल्ली की सड़क पर अलग-अलग हिस्सों से सिग्नल तोड़ने के 329,000 मामले, नशे में गाड़ी चलाने के 14,000 से ज्यादा मामले और निर्धारित गति से ज्यादा रफ्तार से गाड़ी चलाने के 45,158 मामले सामने आए।

रिपोर्ट के मुताबिक सड़क हादसों के मामले में दिल्ली के बाद चेन्नई का स्थान है जहां राष्ट्रीय राजधानी के मुकाबले 25 फीसदी कम मौतें होती हैं। आरटीआई के जरिए मिली जानकारी के अनुसार रिंग रोड दिल्ली की सबसे जानलेवा सड़क है। यहां इस रोड पर कुल 18 फ्लाइओवर और अंडरपास हैं। यहां ट्रैफिक और तीखे मोड़ के चलते भयानक हादसे होते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+