राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव: BJP ने 30 में से 5 उम्मीदवारों को किया शॉर्टलिस्ट, पार्टी जल्द करेगी घोषणा
दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तरह से मैदान में उतर गई है।
नई दिल्ली, 02 जून: दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तरह से मैदान में उतर गई है। दिल्ली विधानसभा में अपनी सीट बढ़ाने के लिए बीजेपी किसी दांव से चूकना नहीं चाहती है। उपचुनाव के लिए अब एक महीने से भी कम का समय बचा है।

इस बीच बीजेपी ने टिकट के लिए पांच लोगों को शॉर्टलिस्ट किया है। इसके बाद पार्टी जल्द ही अंतिम नाम की घोषणा करेगी। बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने राज्यसभा जाने के लिए विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राजेंद्र नगर विधानसभा सीट खाली हो गई। ऐसे में आप ने इस सीट से दुर्गेश पाठक को मैदान में उतारा है।
बीजेपी ने आप पर साधा निशाना
बीजेपी ने संभावित उम्मीदवार के तौर पर अब तक कुल 30 लोगों का इंटरव्यू लिया है। वहीं, सूत्रों की मानें तो इनमें से पार्टी ने पांच को शॉर्टलिस्ट किया है। दिल्ली भाजपा प्रभारी ने कहा कि दुर्गेश पाठक यहां प्रचार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लोगों ने उनका समर्थन नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पाठक ने जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया वह हजारों करोड़ के घोटाले में शामिल हैं। कहा कि आप दिल्ली के लोगों से केवल झूठे वादे कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications