'आप' के आड़े आए राहुल, फेरा केजरीवाल के मंसूबों पर पानी

rahul gandhi
नयी दिल्ली। दिल्ली में सरकार बनने के आसार लगभग खत्म होते जा रहे हैं। एक समय लगा था कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के समर्थन से एक बाऱ फिर से दिल्ली में सरकार बना लेंगी, लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की दखलअंजादी ने आम आदमी पार्टी के मंसूबों पर पानी फेर दिया हैं।

राहुल गांधी राजधानी में कांग्रेस के समर्थन से एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की कवायद के आड़े आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस लीडरशिप से संपर्क साधा था। दोनों पार्टियां दिल्ली में नए सिरे से चुनाव की गुंजाइश टालने के लिए बातचीत कर रही थीं, लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष की दखल के बाद आप के प्रयासों पर पानी फिर गया।

आप की तमाम कोशिशों के बावजूद कांग्रेस ने उसे समर्थन नहीं देने का फैसला किया हैं। यह फैसला खुद राहुल गांधी ने लिया हैं। राहुल ने किसी भी कीमत पर आम आदमी पार्टी को दिल्ली में समर्थन देने से इंकार कर दिया हैं। हलांकि कांग्रेस के इंकार के बाद अब आप भी इस बार से इंकार कर रही है कि उन्होंने समर्थन के लिए कांग्रेस से संपर्क किया था। आप ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि ऐसी रिपोर्ट्स गुमराह करने और पार्टी को विवाद में घसीटने के मकसद से दी जा रही हैं। आप की वेबसाइट पर कहा गया कि अरविंद केजरीवाल ने किसी भी कांग्रेस नेता से मुलाकात नहीं की।

जबकि सूत्र बताते है कि दिल्ली में आप के नेतृत्व में सरकार बनाने की संभावना टटोलने के लिए केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। कांग्रेस नेता शकील अहमद ने भी कहा ता कि आप के कुछ नेताओं ने हमारी नेता से संपर्क किया था और दिल्ली में सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+