दिल्ली: लक्ष्मी नगर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली, 03 फरवरी। देश की राजधानी में बीती रात एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार रात तकरीबन 11 बजे अनजान व्यक्तियों ने लक्ष्मी नगर इलाके में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। एक चश्मदीद ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और वह सबूत इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि प्रॉपर्टी डीलर की हत्या क्यों की गई है।













Click it and Unblock the Notifications