किसी पार्टी का पक्ष नहीं ले सकते इसलिए राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने नहीं किया मतदान

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन स्थित मतदान केंद्रों का दौरा किया, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान से दूर रहे। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति ने हालांकि, दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं किया। इससे पहले राष्ट्रपति भवन के एक अधिकारी ने बताया था, "राष्ट्रपति मतदान नहीं करेंगे।

President Pranab Mukherjee does not cast vote

उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी मतदान नहीं किया था। राष्ट्रपति भवन के सूत्रों ने बताया कि प्रणब ने आम चुनाव में भी मतदान न करने का फैसला किया था, क्योंकि उनका मानना है कि राष्ट्रपति होने के नाते उन्हें किसी पार्टी का पक्ष नहीं लेना चाहिए।

वहीं, राष्ट्रपति की बेटी और ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शर्मिष्ठा मुखर्जी ने मतदान किया। उन्होंने कहा, "मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं। मैं अपने संसदीय क्षेत्र में काम कर रही हूं और मुझे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+