भाजपा सीएम कैंडिडेट किरण बेदी के दफ्तर पर हमला, 11 लोग घायल
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार आखिरी दौर में है। पार्टियां अपना पूरा दमखम दिखाने में जुटी हुई है। ऐसे में चुनाव के आखिरी दिनों में भाजपा के सीएम उम्मीदवार किरण बेदी को लेकर काफी उठापटक जारी है। पार्टी में उनका विरोध जारी है।

पार्टी के भीतर उन्हें विरोध झेलना पड़ा है तो वहीं किरण बेदी के दफ्तर पर भी हमला हुआ है। कृष्णानगर में किरण बेदी के पार्टी दफ्तर पर देर शाम हमला किया गया। हमलावर बेदी के खिलाफ नारे लगाते हुए आए और तोड़-फोड़ करने लगे। जब इसका विरोध वहां जमा भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया तो हमलावरों ने उनपर भी हमला कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं और हमलावरों के बीच झड़प भी हुई।
इस हमले में 11 लोग घायल हो गए हैं। इस हमले के बाद किरण बेदी घायल कार्यकर्ताओं से मिलने अस्पताल पहुंची। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। गौरतलब है कि दिल्ली में 7 फरवरी को चुनाव होने हैं। ऐसे में इस तरह कि हिंसक संघर्ष की खबर आना चिंता का विषय है।












Click it and Unblock the Notifications