दिल्ली में 5 स्टार होटल को दी उड़ाने की धमकी
नयी दिल्ली। त्यौहारों के मौसम में जहां दिल्ली में आतंकी हमले का खतरा बढ़ जाता है तो वहीं दिल्ली पुलिस का काम भी। आतंकी खतरे को देकते हुए पुलिस की गस्त बढ़ जाती है। आतंकी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में हमले की साजिश रचते है तो वहीं पुलिस के कंधे पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी।

ऐसी ही कुछ इन दिनों दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में चल रहा है। एक फोन कॉल ने दिल्ली पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। दरअसल एक अनजान शख्स ने पुलिस को फोन कर जनकपुरी स्थित हिल्टन होटल को उड़ाने की धमकी दी है।
इस फोन के बाद से पुलिस के होश उड़ गए है। पुलिस ने इस फोन को गंभीरता से लिया और काफी संख्या में पुलिस बल को हिल्टन होटल के आस पास के इलाके में तैनात कर दिया। पुलिस फोन करने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम छह बजे किसी ने मोबाइल फोन से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया।
फोन करने वाले ने धमकी दी कि रात 9 बजे तक जनकपुरी स्थित हिल्टन होटल को बम से उड़ा दिया जाएगा। इस फोन कॉल को करने वाले शख्स ने धमकी दी कि इस धमाके से दिल्ली दहल जाएगी। फोन आने के बाद से पुलिस सतर्क हो गई है। वहीं फोन करने वाले शख्स का पता लगाने में पुलिस की टीम जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications