Video में देखिए दिल्ली पुलिस का सिंघम, कार रोकने के लिए ऐसी छलांग और फिर...
नयी दिल्ली। आप ने दिल्ली पुलिस की खबरें तो कई बार पढ़ी होगी। अक्सर पुलिस का नाम सुर्खियों में गलत वजहों से ही आता है, लेकिन इस बार दिल्ली पुलिस ने ऐसी हिम्मत दिखाई की देखने वाले भौच्चके रह गए। दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की हिम्मत ने पूरे पुलिस महकमे की नाक उंची कर दी।

दरअसल दिल्ली पुलिस के इस सिंघम ने एक गाड़ी को रोकने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल दिया। दिल्ली पुलिस के एक सिंघम का विडियो सामने आया है। योगेश कुमार नाम का ये कांस्टेबल ने दिल्ली-नोएडा बोर्डर पर गाड़ियों की तलाशी कर रहा था। तलाशी चल ही रही थी कि उस सी वक्त एक मारुती जो नोएडा की तरफ से आ रही थी उसे योगेश ने रोकना चाहा, लेकिन वो रुकी नहीं। गाड़ी रोकने करे लिए वो छलांग लगाकर गाड़ी की बोनट पर कूद गया।
कॉस्टेबल के बोनट पर कूदने के बाद भी कुछ दूर तक कार चालक ने गाड़ी को नहीं रोका। इसके बाद वहीं पर तैनात यूपी पुलिस की वैन और एक ऑटो ड्राइवर की मदद से मारुती को रुकवाया गया। मारुती के ड्राइवर को फिलहाल अशोक नगर थाना ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ कर रही है। जहां पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है तो वहीं कांस्टेबल योगेश कुमार की हिम्मत का तारिफ हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications