मंडी हाउस से केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो सेवा हुई शुरू

नायडू ने केन्द्रीय सचिवालय से कश्मीरी गेट लाइन के सेक्शन पर सुबह मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंडी हाउस से केन्द्रीय सचिवालय तक शुरु हुए इस नए रुट की लंबाई 3 किलोमीटर है जो कि भूमिगत है। इस मेट्रो सेवा में सिर्फ दो मेट्रो स्टेशन है, जनपथ और मंडी हाउस। मंडी हाउस अब इंटरचेंज स्टेशन बन गया है और यहां यात्री ब्लू लाइन पर चलने वाली ट्रेन बदल सकेंगे।
इस सेवा के शुरु होने से अब तक के सबसे व्यस्त और भीड़भड़ वाले स्टेशनों में गिने जाने वाले राजीव चौक स्टेशन पर भीड़ काफी कम हो जाएगी। इसके अलावा यात्रियों को केन्द्रीय सचिवालय जाने के लिए अब राजीव चौक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस सेवा का सबे ज्यादा लाफ नोएडा, वैशाली और यमुना पार से आने वाले यात्रियों को होगा। वहीं द्वारका से बदरपुर जाने वाले यात्रियों को भी दो के बजाय केवल एक ही ट्रेन बदलनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications