आज सामने आएगी पहली स्वचलित मेट्रो, इन रुटों पर होगा परिचालन
नयी दिल्ली। दिल्ली की पहली स्वचलित मेट्रो आज सबके सामने आएगी। डीएमआरसी आज इस मेट्रो को मीडिया के सामने पेश करेगी। जून 2015 में ही साउथ कोरिया द्वारा तैयार की गई इस मेट्रो को डीएमआरसी को सौंप दिया गया था, जेसके बाद इसमें कोच जोड़ने और तकनीकी काम चल रहे थे, जिसके बाद अब ये बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुकी है।

मेट्रो के तीसरे चरण में चलने वाली इस चालक रहित मेट्रो को इस साल के अंत तक ट्रैक पर उतार दिया जाएगा। इस मेट्रो को मजलिस पार्क से शिव विहार और जनकपुरी पश्चिम से बॉटेनिकल गार्डन के बीच चलाया जाएगा।
किस-किस रुट पर दौड़ेगी स्वचलित मेट्रो ?
जनकपुरी वेस्ट से बॉटेनिकल गार्डन
मजलिस पार्क से शिव विहार
सबसे पहले कालकाजी से बॉटेनिकल गार्डन
क्या है खास?
- इस मेट्रो को मैजेंटा लाइन पर चलाया जाएगा।
- जिसका 95 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है।
- स्वचलित मेट्रो के लिए पहली बार कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिस्टम लागू होगा।
- इस स्वचलित मेट्रो से बिजली की खपत को कम किया जाएगा।
- माना जा रहा है कि 33 फीसदी बिजली की बचत होगी।
- इस मेट्रो में सामान्य मेट्रो से 240 अधिक यात्री सफर कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications