भूखे रहकर मेट्रो चलाएंगे दिल्ली मेट्रो के स्टाफ

नयी दिल्ली। दिल्ली की लाइफ लाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी अपनी ही मांगों को लेकर डीएमआरसी से लड़ रहे हैं। अपनी मांगें पूरी नहीं होते देख अब दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है।

 delhi metro

कर्मचारियों ने ऐलान कर दिया है कि वो 13 मई से भूख हड़ताल करेंगे, हलांकि उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि मेट्रो कर्मी अपना रुटीन का कामकाज जारी रखते हुए ये हड़ताल करेंगे।

वहीं मेट्रो कर्मचारियों की धमकी के बाद से डीएमआरसी सकते में आ गई हैं। आनन-फानन में उसने कर्मचारियों को 15 मई को मिलने के लिए बुलाया है, लेकिन दिल्ली मेट्रो स्टाफ काउंसिल डीएमआरसी के इस बुलावे को भी छलावा बता रहा है।

कर्मचारी चाहते हैं कि डीएमआरसी उनसे जल्द से जल्द बात करें। उन्होंने साफ कर दिया है कि 15 मई तक वो बातचीत के लिए नहीं रुक सकते हैं। वहीं मामले को राजनीतिक रंग देते हुए कांग्रेस के पूर्व लोकसभा सांसद कमल किशोर ने मेट्रो स्टेशन परिसर में धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की थी। कमल किशोर ने प्रदर्शनकारी मेट्रो स्टाफ को भरोसा दिलाया है कि वो उनकी लड़ाई में साथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+