Delhi Metro: पिंक लाइन पर सामान्य सेवाएं फिर से शुरू, DMRC ने दी जानकारी

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने जानकारी दी कि दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन की सेवाएं आज देरी के बाद सामान्य हो गई हैं। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, "पिंक लाइन अपडेट: सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।" बता दें, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सोमवार की सुबह 7:33 मिनट पर ट्वीट कर जानकारी दी थी कि पिंक लाइन मेट्रो सेवा पर मयूर विहार पॉकेट 1 और शिव विहार के बीच सेवाओं में देरी है। इसके साथ ही अन्य सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

Delhi Metro Pink line services have resumed to normal after facing a delay

बता दें, पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी-संजय लेक और मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशनों के बीच इस मिसिंग लिंक पर 290 मीटर लंबे खंड पर निर्माण कार्य किया गया है। इस कॉरिडोर के द्वारा महत्वपूर्ण ट्रांसपोर्ट सेंटर जैसे निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, सराय काले खां आईएसबीटी, आनंद विहार रेलवे स्टेशन, आनंद विहार आईएसबीटी, दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन और प्रमुख बाजार जैसे दिल्ली हाट-आईएनए, सरोजनी नगर और लाजपत नगर को सीधे कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

फेज 4 में इस कॉरिडोर को आगे मजलिस पार्क से मौजपुर तक बढ़ाया जाएगा, जिससे लगभग 70 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर भारत का सबसे लंबा सिंगल मेट्रो कॉरिडोर बन जाएगा। वहीं, फेज 4 के पूरा होने के बाद पिंक लाइन देश में मेट्रो का एकमात्र रिंग कॉरिडोर भी बन जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+