Delhi MCD Election 2022: BJP ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी, झुग्गी वालों को जल्द मिलेगी फ्लैट की चाबी
दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तारीख का ऐलान के बाद बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। वहीं एमसीडी चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तारीख का ऐलान के बाद बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। वहीं एमसीडी चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस बीच गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और हर्षवर्धन ने चुनाव प्रचार के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बीजेपी के नेताओं ने रविवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कालकाजी एक्सटेंशन के भूमिहीन कैंप के झुग्गी निवासियों को फ्लैटों का आवंटन 4 दिसंबर से पहले किया जाएगा। इससे पार्टी को चुनाव में प्रचार करने के लिए बल मिलेगा।
आम आदमी पार्टी पर निशाना
उन्होंने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी के निवासियों के लिए इन-सीटू पुनर्वास पार्टी के लिए एक प्रमुख चुनावी मुद्दा होगा। क्योंकि लोगों को यह बताया जाएगा कि मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अपने "जहाँ झुग्गी, वहां मकान" के वादे को पूरा कर दिखाया है। आम आदमी पार्टी (आप) कथित तौर पर ऐसा करने में विफल रही है।
मोदी सरकार ने दिया मकान
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के अनुसार कोई भी सरकार पिछले चार दशकों से राजधानी के झुग्गी-झोपड़ियों के निवासियों को आवास प्रदान नहीं कर पाई है। हालांकि, मोदी सरकार ने अपना वादा पूरा किया है। लोगों को एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में सम्मान के साथ रहने में मदद करने के लिए अच्छी तरह हवादार, बहुमंजिला फ्लैट आवंटित किए गए हैं।
गरीब लोगों को मकान नहीं दे रही आप
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी घोषणा पत्र में दिल्ली में झुग्गी निवासियों के लिए इन-सीटू पुनर्वास का वादा किया था। पिछले एक दशक से नरेला में करीब 40,000 फ्लैटों का निर्माण किया गया है। लेकिन ये खाली पड़े हैं- केजरीवाल सरकार इसे गरीब लोगों को आवंटित नहीं कर रही है।
यह भी पढ़ें- सीएम केजरीवाल ने एलजी के विशेष सचिव का ट्रांसफर एमसीडी में किया












Click it and Unblock the Notifications