बरखा सिंह मसले पर केजरीवाल को झटका, उपराज्यपाल ने लौटाई फाइल

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। अरविंद केजरीवाल को उपराज्पाल की ओर से झटका मिला है। उन्हें दिल्ली महिला आयोग बरखा सिंह को उनके अध्यक्ष पद से हटाने जाने के संबंध में उपराज्यपाल की ओर से निराशा हाथ लगी है।बरखा सिंह को दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद से हटाए जाने संबंधी फाइल लेफ्टिनेंट गवर्नर ने दिल्ली सरकार को वापस भेज दी है। उपराज्यपाल नजीब जंग ने मुख्यमंत्री कार्यालय से फाइल पर कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं।

उपराज्यपाल ने सीएम केजरीवाल से इस मसले पर सवाल किया है कि आखिर किस आधार पर बरखा सिंह को उनके अध्यक्ष पद से हटाया जाए। दरअसल इससे पहले केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि बरखा कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। वह निष्पक्ष काम नहीं कर सकतीं, इसलिए सरकार ने साहित्यकार मैत्रेयी पुष्पा को आयोग की अध्यक्ष बनाने की सिफारिश की है। पुष्पा सिर्फ एक रुपये की सैलरी पर यह पद जॉइन करेंगी।

केजरीवाल के इस आरोप के बाद बरखा सिंह तीन अन्य सदस्यों के साथ एलजी से मिसली और उनके सामने अपनी बात रखी। बरखा सिंह ने केजरीवाल और उनके मंत्रियों को तानाशाह करार दिया और दुर्भावना से काम करने का आरोप लगाया।

बरखा सिंह ने केजरीवाल सरकार पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका कार्यकाल अबी एक साल चार महीने बाकी है। उन्हें पद से हटाने का अधिकार सिर्फ एलजी के पास है। दिल्ली सरकार सिर्फ सिफारिश कर सकती है। जिसके बाद अब उपराज्यपाल ने केजरीवाल की सिफारिश अस्वीकार करते हुए उनकी फाइल वापस कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+