घर के बाथ टब में तैरती मिली नर्स की लाश, कातिल का अब तक पता नहीं
नयी दिल्ली। दिल्ली के जाने-माने अस्पताल लोकनायक जसलोक अस्पताल की एक नर्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। अस्पताल के स्टाफ कालोनी में नर्स निर्मला की निर्ममता से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने जिस दर्दनाक तरीके से उसकी हत्या की वो बेहद चौंकाने वाला था।

नर्स की लाश स्टाफ क्वार्टर स्थित उनके घर पर बाथ टब में डूबी मिली। घर में नर्स की हत्या और लाश बाथ टब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मे नर्स की हत्या के पीछे लूट की आशंका जाहिर की है।आपको बता दें कि हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाली निर्मला की उम्र 45 साल है।
निर्मला बीते 9 सालों से यहां अकेले रह रही थी। वो पिछले कई सालों से निर्मला हर अपनी मां के घर जाती थी लेकिन जब वो इस मां से मिलने नहीं पहुंची तो उनका भाई आनंद निर्मला के घर पहुंच गया। आनंद के निर्मला के घर पहुंचने के बाद घटना के बारे में पता चल पाया। निर्मला के घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications