दिल्लीवालों ने दिखाई दरियादिली, LPG सब्सिडी छोड़ने में रहें सबसे आगे
नयी दिल्ली। देश महंगाई से जूझ रहा है। सरकार इससे निपटने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है। इन सरकारी कोशिशों के बीच दिल्लीवालों ने एक बार फिर अपने दिलवाले होने का सबूत दिया है। तेल कंपनियों की जनता से राष्ट्रहित में सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर लौटाने की अपील का असर होता दिखाई दे रहा है। इस अपील का सबसे ज्यादा असर दिल्लीवालों पर हुआ है। दिल्लीवाले सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर लौटाने में सबसे आगे है।

दिल्ली में इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 3,200 कन्जयूमर्स अब तक स्वेच्छा से सब्सिडी के दायरे से बाहर कर चुके हैं। दिल्ली के इन 3,200 कन्जयूमर्स में गृहणी, शिक्षक, किसान और उद्यमी शामिल हैं। दिल्ली के ये दिलवाले वॉट्सऐप और फेसबुक के कम्युनिटी पेज के माध्यम से अपने करीबियों को भी इस मुहिम में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
दरअसल घाटे का मार झेल रही तेल कंपनियों ने जुलाई में अनोखी पहल की। उन्होंने स्वेच्छा से खुद को सब्सिडी के दायरे से बाहर करने का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्हें एसएमएस भेजने की शुरुआत की गई। पेट्रोलियम मंत्रालय ने भी तेल कंपनियों के साथ मिलकर अपने कर्मचारियों और आर्थिक रूप से संपन्न नागरिकों से इस मुहिम के साथ जुड़ने की अपील की।
तेल कंपनियों और सरकार को उम्मीद थी कि उसकी अपील से कम से कम एक करोड़ लोग सब्सिडी वाले सिलिंडर छोड़कर एलपीजी की पूरी कीमत देना शुरू कर देंगे। इससे सब्सिडी बिल में 3,500 करोड़ रुपए की सालाना बचत हो सकेगी। इस अपील का असर भी हुआ। दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में भी इस ओर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। सात राज्यों में 100 से भी ज्यादा कन्जयूमर्स आगे आए हैं। तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र में यह संख्या 200 के भी पार पहुंच चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications