फिर से होंगे दिल्ली में चुनाव, नहीं पूरी हुई 'आप' की आस!

aam admi party
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एकबार फिर से चुनाव होने लगभग तय हैं। 6 महीने के अंदर एक बार फिर से दिल्ली को विधानसभा चुनाव से होकर गुजरना होगा। तीनों प्रमुख पार्टियां, भाजपा, आम आदमी और कांग्रेस के पास नए सिरे से जनादेश के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

आम आदमी पार्टी की तमाम कोशिशों के बावजूद वो दिल्ली में सरकार नहीं बना पाएं। कांग्रेस ने उन्हें सरकार बनाने के लिए समर्थन देने से मना कर दिया। ऐसे में अब दिल्ली में चुनाव के अलावा कोई विकल्प नहीं हैं। हलांकि इन पार्टियों से वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि विधायक चुनाव नहीं चाहते हैं लेकिन रानीतिक स्थिति को देखते हुए दलों ने नए सिरे चुनाव कराने की तैयारियां शुरू कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजेन्द्र गुप्ता का मानना है कि पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। इसलिए चुनाव ही एकमात्र विकल्प बचता है। पार्टी नेताओं के मुताबिक वह चुनाव के पक्ष में नहीं है लेकिन चुनाव किसी भी वक्त हो सकते हैं इसलिए उन्हें तैयार रहने को कहा गया है।

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के खाते में 31 विधायक थे लेकिन उसमें से तीन विधायक, हर्षवर्घन, रमेश विधुड़ी और प्रवेश वर्मा लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद भाजपा सदस्यों की संख्या 31 से घटकर 28 रह गई है। वहीं बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी के निष्कासन के बाद आम आदमी के पार्टी के सदस्यों की संख्या 28 से घटकर 27 रह गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+