Delhi Half Marathon से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानिए किन रास्तों में होंगे बदलाव
Delhi Half Marathon से पहले दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली हाफ मैराथन रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी। Delhi Half Marathon 16 october delhi traffic police advisory
Delhi Half Marathon से पहले दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली हाफ मैराथन रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी। Delhi Half Marathon दो साल के अंतराल के बाद रविवार को आयोजित होगी। प्रतिष्ठित दिल्ली हाफ मैराथन में 25,000 से अधिक प्रतिभागियों के शिरकत करने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित समारोह के दौरान धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

पांच घंटों तक यातायात प्रभावित
गौरतलब है कि दिल्ली हाफ मैराथन सुबह 5.30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी। Delhi Half Marathon भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, डॉ जाकिर हुसैन मार्ग, सी-हेक्सागन, केजी मार्ग, आउटर और इनर सर्कल कनॉट प्लेस और संसद मार्ग से गुजरेगी। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, उपरोक्त सड़कों पर सुबह 5 बजे से सुबह 10 बजे तक यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
इन मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट
हाफ मैराथन के दौरान ट्रैफिक अरेंजमेंट के बारे में दिल्ली पुलिस ने कहा, मार्ग के किनारे स्थित जंक्शनों पर क्रॉस-ट्रैफिक और प्रतिभागियों के स्थान और घनत्व के आधार पर आपातकालीन वाहनों को गुजरने की अनुमति दी जाएगी। Delhi Half Marathon के दौरान अरबिंदो मार्ग-लोधी रोड जंक्शन, मथुरा रोड-भैरों रोड जंक्शन, नीला गुंबद, राजेश पायलट मार्ग-अमृता शेरगिल मार्ग जंक्शन, सुब्रमण्यम भारती मार्ग-मैक्स मुलर मार्ग जंक्शन सहित अन्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
दिल्ली हाफ मैराथन का 17वां संस्करण
ट्रैफिक कोटला रेड लाइट, सुब्रमण्यम भारती मार्ग-पंडारा रोड जंक्शन, मेहरचंद मार्केट रेड लाइट, शेरशाह रोड-मथुरा रोड जंक्शन, सेवा नगर फ्लाईओवर आदि पर भी डायवर्ट किया जाएगा। रविवार, 16 अक्टूबर को दुनिया के प्रमुख मैराथन दौड़ में शामिल दिल्ली हाफ मैराथन का 17वें संस्करण आयोजित होगा। राजधानी दिल्ली में दुनिया भर के उत्साही धावकों का जमघट लगेगा। जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव लाने के लिए हजारों दिलों की धड़कन को अनुभव किया जा सकेगा।
मैराथन के आयोजन के लिए दान
गौरतलब है कि दिल्ली हाफ मैराथन एक कारण-तटस्थ मंच है। Delhi Half Marathon के दौरान विविध क्षमताओं वाले नागरिकों और गैर सरकारी संगठनों को दान के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। दिल्ली हाफ मैराथन 2022 के संस्करण में 50 से अधिक गैर-लाभकारी संगठन, 100 से अधिक व्यक्तिगत अनुदान संचय और 10 से अधिक कॉरपोरेट हाउस योगदान दे रहे हैं।
2.68 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम
दो बार के 5,000 मीटर दौड़ में विश्व चैंपियन रहे इथियोपिया के मुक्तार एड्रिस, 2021 बर्लिन हाफ मैराथन विजेता केन्या के फेलिक्स किपकोच और इथियोपिया के चाला रेगासा ने दिल्ली हाफ मैराथन में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। 2,68,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि वाले वर्ल्ड एथलेटिक्स एलीट लेबल रोड रेस में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अभिजात वर्ग समेत हजारों शौकिया धावक शिरकत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications