केजरीवाल ने एक झटके में दोगुनी कर दी टीचरों की सैलरी
दिल्ली सरकार ने गुरुवार को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षकों को बेहतरीन तोहफा दिया है। इस फैसल के बाद करीब 17000 अतिथि शिक्षकों को फायदा होगा।
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षकों को बेहतरीन तोहफा दिया है। इस फैसल के बाद करीब 17000 अतिथि शिक्षकों को फायदा होगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिन अतिथि शिक्षकों का पहले एक महीने का वेतन 17,500 रुपए था, उन्हें अब 32,000 रुपए मिलेंगे। वहीं जिन अतिथि शिक्षकों को 20,000 और 22,500 रुपए मिलते थे। उन अतिथि शिक्षकों को 33,120 और 34,100 रुपए मिलेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी तक अतिथि शिक्षकों को दिन के हिसाब से वेतन मिलता था , लेकिन अब उन्हें तय मासिक वेतन दिया जाएगा।
केजरीवाल ने कहा कि इसके अलावा अतिथि शिक्षकों को भी आठ दिन की छुट्टी भी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications