दिल्ली की सड़कों पर अब दौड़ेगी 1.5 लाख और ऑटो रिक्शा

परिवहन विभाग के मुताबिक पहले ही एक लाख ऐसे वाहनों के बेड़े की अनुमति मिली थी, उसमें करीब 1.5 लाख ऐसे और वाहन शामिल करने के लिए विभाग हाल ही में इजाजत लेने के लिए उच्चतम न्यायालय पहुंचा। इसके बाद उच्चतम न्यायालय ने नवंबर, 2011 में परिवहन विभाग को 45000 नये परमिट देने की इजाजत दी थी जिससे ऑटो की संख्या एक लाख तक गयी। अब इसकी तादात और बढ़ाने की योजना बन गई हैं।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में 1.65 करोड़ से अधिक लोग रहते हैं और एक लाख ऑटोरिक्शे इस जनसंख्या की तुलना में कम है। ऐसे में दिल्ली की सड़कों पर 1.5 लाख और ऑटोरिक्शे रखने का निर्णय लिया है। फिलहाल दिल्ली की सड़कों पर 80 हजार ऑटोरिक्शे चलते है तथा 20 हजार और ऑटोरिक्शों को परमिट देने की प्रक्रिया चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications