Delhi Election: मतदान से पहले कैश जप्त, 5 लाख कैश के साथ पकड़ा गया CM आतिशी के ऑफिस का कर्मचारी

Delhi Election: दिल्ली में कल विधानसभा चुनाव की वोटिंग होनी है, और इस बीच राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कथित तौर पर मुख्यमंत्री आतिशी के ऑफिस में काम करने वाले एक कर्मचारी को 5 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री आतिशी के ऑफिस में काम करने वाला गौरव नामक कर्मचारी कथित तौर पर पैसे बांटने का काम कर रहा था। युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

delhi

एक वीडियो में गौरव खुद को मुख्यमंत्री आतिशी का पीए बताते हुए कह रहा है कि वह मुख्यमंत्री के कार्यालय में काम करता है और सुबह से उनसे मिलने का इंतजार कर रहा था। हालांकि, वीडियो में एक अन्य व्यक्ति ने आरोप लगाया कि गौरव की कार से कैश बरामद हुआ है। कार में एक बैग में 5 लाख रुपये नकद रखे हुए थे।

डीसीपी साउथ ईस्ट रवि कुमार सिंह ने कहा कि हमें कॉल मिली कि कुछ लोगों को 5 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया है, हमारी टीम वहां पहुंची और एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वाड टीम) ने गौरव और अजीत नाम के दो लोगों को सौंप दिया। दोनों हैं (दिल्ली) सीएम कार्यालय से जुड़े है।

रवि कुमार सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमने उनसे 5 लाख रुपये जब्त किए हैं। आगे की जांच चल रही है,हम पैसे के स्रोत की जांच कर रहे हैं, यह कहां से लाया गया था और वे कहां ले जा रहे थे यहअब तक हमें जो पता चला है, उसके अनुसार इनमें से एक वह आदमी सीएम के पीए के सहायक के रूप में काम कर रहा था और दूसरा ड्राइवर है।

पुलिस जांच में जुटी, युवक से पूछताछ

इसके अलावा, एक और वीडियो में गौरव के पास एक लिस्ट भी मिली है, जिसमें बूथ पर हुए सभी कार्यों का लेखा-जोखा था। अब दिल्ली पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और यह सत्यापित कर रही है कि इस युवक का मुख्यमंत्री आतिशी से कोई संबंध है या नहीं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग कल

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल, 5 फरवरी को होंगे, और परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं, और सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 36 सीटों की आवश्यकता होती है। वर्तमान में, आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता में है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस आगामी चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रही हैं।

यह भी पढ़ें Delhi Election: केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर दर्ज, यमुना के पानी में 'जहर' मिलाने का आरोप पड़ा भारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+