Delhi Election: केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर दर्ज, यमुना के पानी में 'जहर' मिलाने का आरोप पड़ा भारी

FIR Against Arvind Kejriwal: दिल्ली चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले, आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला शाहबाद पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। केजरीवाल पर आरोप है कि उन्होंने हरियाणा पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था।

एफआईआर एडवोकेट जगमोहन मनचंदा द्वारा दर्ज करवाई गई, जिन्होंने केजरीवाल के इस बयान को दलगत राजनीति से प्रेरित बताते हुए अदालत में शिकायत की थी। इसके बाद केजरीवाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(a), 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

arvind kejriwal jpg

क्या था केजरीवाल का बयान?

बता दें कि 27 जनवरी को दिल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा से दिल्ली को भेजे जा रहे पानी की खराब गुणवत्ता का मुद्दा उठाया था। केजरीवाल ने कहा था, "लोगों को पानी से वंचित करना, इससे बड़ा पाप कुछ भी नहीं है।

भाजपा अपनी गंदी राजनीति से दिल्ली की जनता को प्यासा छोड़ना चाहती है। वे हरियाणा से भेजे जा रहे पानी में जहर मिला रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "यह प्रदूषित पानी इतना जहरीला है कि इसे दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित नहीं किया जा सकता। भाजपा दिल्लीवासियों की सामूहिक हत्या करना चाहती है, पर हम ऐसा नहीं होने देंगे।"

यह भी पढ़ें Delhi Elections 2025: अरविंद केजरीवाल और आतिशी पहुंचे चुनाव आयोग, मिला कड़ी कार्रवाई का आश्वासन, जानिए मामला

चुनाव आयोग ने मांगा था जवाब

केजरीवाल के इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने उनसे सवाल पूछा और जवाब मांगा था। जिसके बाद केजरीवाल ने इसे जनहित में की गई टिप्पणी बताया था। उन्होंने 14 पेजों में चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब दिया। AAP राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि उनका बयान दिल्ली में पीने के पानी की बिगड़ती गुणवत्ता के बारे में था, जो एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट की ओर इशारा कर रहा था।

उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली की पानी की आपूर्ति हरियाणा से होती है और उनके बयान का उद्देश्य हरियाणा से प्राप्त रॉ वाटर की गंदगी और जहरीलापन को उजागर करना था।

यह भी पढ़ें 'मैं अपनी मस्जिद का एक इंच भी नहीं खोऊंगा' , वक्फ कानून संशोधन पर ओवैसी ने दी चेतावनी,VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+