सुर्खियां बटोरने के लिए केजरीवाल ने लिया ये फैसला

प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल का एक विवादित संपत्ति को किराये पर लेने का फैसला सुर्खियां बटोरने की उनकी रणनीति का हिस्सा है। पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि सुर्खियों में बने रहने के लिए केजरीवाल कुछ भी कर सकते हैं।
मुकेश शर्मे ने कहा कि केजरीवाल विधायक होने के नाते नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के सदस्य भी हैं। इस लिहाज से सरकारी नियमों के अनुसार वह तीन कमरों का एक सरकारी आवास पाने के पात्र हैं, लेकिन एनडीएमसी से उक्त मकान रहने के लिए लेने के बजाय केजरीवाल ने जानबूझ कर एक विवादित संपत्ति को किराये पर ले रहे हैं ताकि इस विवाद का फायदा उठाकर वो सुर्खियां बटोर सकें।
गौरतलब है कि केजरीवाल इन दिनों दिल्ली में किराए के मकान की तलाश में है, लेकिन उन्हें मिल नहीं पा रहा हैं। तिलक लेन स्थित जिस सरकारी बंगले में केजरीवाल रह रहे है उन्हें उसके लिए 82 हजार रुपए प्रति माह किराया देना पड़ा रहा है और जल्द ही उसे खाली करना है।












Click it and Unblock the Notifications