पूर्व पाक क्रिकेटर इमरान खान ने की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात, क्या है इसके मायने?
नयी दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान ने कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। केजरीवाल के निमंत्रण पर इमरान खान उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। दोनों ने इस मुलाकात के दौरान अपने-अपने राजीतिक अनुभवों को साझा किया।

क्या है मुलाकात के मायने?
सीएम केजरीवाल से मुलाकात के बात पत्रकारों से बातचीत के दौरान इमरान खान ने कहा कि उन दोनों ने अपने-अपने क्षेत्रों के राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। वहीं केजरीवाल ने दिल्ली में अपने शासन को लेकर उनसे अपना अनुभव साझा किया। इमरान खान ने कहा कि केजरीवाल का अनुभव उनसे काफी मिलता-जुलता है। बातचीत के दौरान इमरान खान ने कहा कि हमारी पार्टियों तहरीक-ए-इंसाफ का गठन पुराने र्ढर्रे वाले राजनीतिक दलों के खिलाफ हुआ तो केजरीवाल की पार्टी का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ।
केजरीवाल से मुलाकात के बाद उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री को अपने क्षेत्र खबर पख्तूनख्वाह का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया और केजरीवाल ने उनके इस निमंत्रण को स्वीकार भी कर लिया है। केजरीवाल ने भी इस मुलाकात को लेकर ट्वीट किया और इसे बेहतरीन अनुभव बताया।












Click it and Unblock the Notifications