लोगों के बीच तमाशा बनें भाजपा सांसद मनोज तिवारी

BJP MP and MLA fight together publicily
नयी दिल्ली। दिल्ली के यमुनापार स्थित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद मनोज तिवारी और पार्टी के ही विधायक नरेश गौड़ आपस में भिड़ गए। दोनों भरी सभा में एक-दूसरे से झगड़ते रहे, गाली-गलौज करते रहे। बात धक्का-मुक्की पर भी पहुंची, लेकिन सांसद के बाउंसरों की दखल के बाद मामले का निपटारा किया गया।

भाजपा सांसद और विधायक लोगों के बीच पार्टी का तमाशा बनाते रहें। एक-दूसरे को धमकी देते रहे। दरअसल बाबरपुर इलाके के कुछ खास लोगों ने ऐक्टर से सांसद बने मनोज तिवारी के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया था। इस समारोह में स्थानीय बीजेपी विधायक नरेश गौड़ को समारोह ही अध्यक्षता सौंपी गई थी।

शाम 6 बजे का कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन व्यस्तता के कारण मनोज रात के 9 बजे पहुंचे। तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद विधायक नरेश गौड़ बिफर गए। उन्होंने अपने सांसद पर आरोप लगाया कि पार्टी नेता और कार्यकर्ता करीब एक माह से उन्हें ढूंढ रहे हैं, आज वह आए हैं तो तीन घंटा देर से। विधायक का कहना था कि उन्होंने और पार्टी नेताओं ने सांसद को जिताने में दिन-रात एक किया, लेकिन अब उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

माइक पर लोगों के बीच ही विधायक सांसद पर आरोप लगाने लगे। उन्होंने तो ये तक कह दिया कि पार्टी सांसद इलाके में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने के बजाय पार्टी के विरोधी लोगों से सांठगांठ कर रहे हैं।

इतने कहने के बाद विधायक नरेश गौड से माइक छीन लिया गया। चश्मदीद तो ये भी कहते है कि उन्हें साथ धक्का-मुक्की हुई और नाराज होकर वो वहां से चले गए। बाद में सांसद मनोज तिवारी से लोगों से माफी मांगते हुए विधायक की शिकायत पार्टी हाईकमान से कहने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+