पुजारी हत्याकांड : राजस्थान के नेता कर रहे सियासत, दिल्ली में बैठे BJP नेता ने क्राउडफंडिंग से जुटाए 25 लाख रुपए
जयपुर। राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा पुलिस थाना इलाके के गांव बूकना में राधा गोपाल मंदिर पुजारी बाबूलाल वैष्णव को जिंदा जलाए जाने पर बवाल मचा हुआ है। सियासत भी खूब हो रही है। भाजपा नेता राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच दिल्ली के भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने पीड़ित पुजारी परिवार के लिए क्राउडफंडिंग व सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए 25 लाख रुपए जुटाने का दावा किया है। उनका लक्ष्य 30 लाख रुपए एकत्रित करने का है।

सरकारी नौकरी करें सुनिश्चित
बता दें कि खुद कपिल मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखा है कि 'मुख्यमंत्री जी राजस्थान के करौली में पुजारी जी को जिंदा जलाने का वीभत्स हत्याकांड आपकी जानकारी में है। कृपया परिवार को आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी सुनिश्चित कीजिए। लगभग 25 लाख रुपए तो हम जनता ही इकट्ठा करके दे रही हैं। आप तो सरकार हैं। न्याय सुनिश्चित करें'
Recommended Video

मिश्रा ने चलाई थी मुहिम
जानकारी के अनुसार करौली में मंदिर पुजारी बाबूलाल वैष्णव हत्याकांड सामने आने के बाद कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए मुहिम चलाई थी। कई लोग मुहिम से जुड़े और आर्थिक सहयोग दिया। अब तक करीब 25 लाख रुपए एकत्रित हो गए बताए जा रहे हैं। रविवार को कपिल मिश्रा का दिल्ली से पीड़ित पुजारी परिवार के घर आने का कार्यक्रम है, जिसमें वे यह आर्थिक राशि सौंप सकते हैं।

गरीब है मंदिर पुजारी का परिवार
बता दें कि बुकना निवासी बाबूलाल वैष्णव के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। इनके छह बेटी व एक बेटा है। बेटा भी मानसिक तौर कमजोर बताया जा रहा है। बाबूलाल मंदिर की पूजा सेवा और मंदिर की जमीन पर खेती करके अपने परिवार का पेट भर रहा था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications