दिल्ली में भाजपा के चुनावी पोस्टर होगा सिर्फ मोदी का चेहरा
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी विजय रथ पर सवार है। एक के बाद एक विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत होती जा रही है। अब भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली विधानसभा चुनाव है। दिल्ली की राजनीति बिल्कुल हट कर है। ऐसे में चुनौतियां भी अगल है। चुनाव को लेकर भाजपा ने भी जोरों-शोरों से तैयारियां शुरु कर दी है।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली की रणनीति तैयार करने में जुट गए है। इसी रणनीति के तहत भाजपा ने तय किया है कि उनके चुनावी पोस्टर पर सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर होगी। यानी भाजपा मोदी के नाम पर दिल्ली की चुनाव लड़ने जा रही है।अमित शाह के निर्णय के बाद तय किया गया है कि दिल्ली में भाजपा के पोस्टर पर फिलहाल किसी प्रदेश स्तर के नेता की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं होगा।
पार्टी ने दिल्ली इकाई को साफ निर्देश दिया है कि चुनावी होर्डिंग और पोस्टर में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर रहेगी। भाजपा के इन चुनावी पोस्टरों पर एक ही नारा होगा 'जिसकी केंद्र में सरकार, उसी की प्रदेश में सरकार'। गौरतलब है कि पीएम मोदी 21 जनवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications