पैदल यात्रियों और बाइक सवारों के लिए नई दिल्ली खतरनाक, रिंग रोड बनी मौत का जाल
सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले हर 10 में से 4 लोग पैदल यात्री होते हैं, वहीं दूसरी ओर इन 10 में से 4 बाइक सवार होते हैं।
नई दिल्ली। इन दिनों देश की राजधानी पैदल यात्रियों और बाइक सवारों के लिए सबसे खतरनाक साबित हो रही है। सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले हर 10 में से 4 लोग पैदल यात्री होते हैं, वहीं दूसरी ओर इन 10 में से 4 बाइक सवार होते हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा कराई गए एक स्टडी के मुताबिक पिछले साल दिल्ली में रोजाना 5 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। इस स्टडी में जनवरी से नवंबर तक का डेटा शामिल है, जिसके अनुसार इस पूरे समय में 612 पैदल यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 503 बाइक सवारों की मौत हुई है। दिल्ली की दो रिंग रोड लोगों को लिए किसी मौत के जाल से कम नहीं हैं।

मरने वाले पैदल यात्रियों में से करीब 50 फीसदी लोगों की मौत या तो टहलते समय हुई है या फिर सड़क पार करते समय हुई है। दिल्ली में फुटपाथ की भी कमी होने की वजह से पैदल यात्री हादसों का शिकार होते हैं। 80 फीसदी बाइक सवारों की मौत या तो बाइक समेत बुरी तरह से गिरने की वजह से हुई है या फिर हेलमेट न पहने की वजह से हुई है। सबसे अधिक दुर्घटनाएं रात 11 बजे से आधी रात के बीच में हुई हैं, वहीं सुबह 10-11 बजे का वक्त सबसे अधिक सुरक्षित रहा है। पुलिस के अनुसार इन मौतों के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार प्राइवेट कारें रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications