दिल्ली में सजा सियासी दंगल, आप के खेला भाजपा पर ‘मुखी’ का दांव

नयी दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। दिल्ली की तीनों की मुख्य पार्टियां भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी दंगल शुरु हो गया है। आप ने संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसबार भाजपा को घेरने के लिए नया दांव खेला है।

arvind kejriwal

डॉ हर्षवर्धन के मंत्री बनने के बाद भाजपा के पास मुख्यमंत्री उम्मीदवार की कमी खल रही है और केजरीवाल ने भाजपा में सीएम को लेकर पसोपेश में फंसी बीजेपी की यह कमजोर नस पकड़ी है। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित नहीं करने के भाजपा के ऐलान पर आप ने दिल्ली की चुनावी जंग को अरविंद केजरीवाल और जगदीश मुखी के बीच की जंग करार दी है।

दरअसल केजरीवाल केजरीवाल और मुखी के बीच इस लड़ाई का ऐलन कर सीधे-सीधे मोदी से टकराने के बचना चाहते हैं तो वहीं दिल्ली में भाजपा की कमजोर नब्स पर हमला कर रहे हैं। आप ने प्रेस कॉन्फेंस कर भाजपा पर हमला बोला और दिल्ली के चुनाव को केजरीवाल बनाम जगदीश मुखी करार दिया।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं है। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वो आप बनाम जगदीश मुखी क्यों करार दे रहे हैं तो उन्होंने कहा कि जब भाजपा सीएम उम्मीदवार का नाम बता देगी तो वो उसे भी जोड़ देंगे। गौरतलब है कि भाजपा ने कहा है कि वो हरियाणा और महाराष्ट्र के तर्ज पर ही दिल्ली का चुनाव लड़ेंगे और सीएम का ऐलान चुनाव के बाद करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+