बिजली पर बवाल, प्रदर्शन के बाद 3 गिरफ्तार

दिल्ली के कई इलाकों में प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया। भीषण गर्मी में बिजली कटौती के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उतर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में नाराज प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली परिवहन निगम की एक बस को क्षतिग्रस्त कर दिया जबकि दक्षिण दिल्ली के खानपुर और पूर्वी और उत्तर दिल्ली के कुछ दूसरे इलाकों में भी हिंसक प्रदर्शन हुए।
भजनपुरा इलाके में बिजली संकट को हुए बवाल के बाद पुलिस ने इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को दिल्ली के मुंडका इलाके में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया और बीजेपी और आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में बिजली संकट को लेकर भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही हैं तो वहीं भाजपा इसे दिल्ली की पिछली सरकार की करतूत करार दे रही हैं। जहां राजधानी में लोग बिजली संकट से परेशान है तो वहीं हमारे नेता राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications