देश का सबसे असुरक्षित है दिल्ली का IGI एयरपोर्ट
नयी दिल्ली। दिल्ली देश की राजधानी है। माना जाता है कि ये देश की सबसे सुरक्षित जगह होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। ना तो दिल्ली की सड़के सुरक्षित है और ना ही आसमान। ताजा रिपोर्ट में साफ हो गया है कि दिल्ली की इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का सबसे असुरक्षित हवाई अड्डा है। बढ़ते हवाई ट्रैफिक का असर शायद उसके एयरपोर्ट की सुरक्षा पर पड़ा है। इसे देश का सबसे असुरक्षित एयरपोर्ट कहा जा रहा है। इस एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा हवाई दुर्घटनाएं होते-होते टल गईं।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साढ़े तीन साल में राजधानी के हवाई अड्डे पर 21 ऐसी घटनाएं हुईं जब दो विमान एक-दूसरे के इतना नजदीक आ गए कि हादसा हो सकता था। डीजीसीए के नियमों के मुताबिक दो विमानों के बीच एक हजार फुट की दूरी हर हाल में होनी चाहिए। अगर कोई विमान इस नियम को तोड़ता है तो माना जाता है कि एक हादसा टल गया।
असुरक्षित एयरपोर्ट के मामले में दिल्ली के बाद चेन्नई का स्थान आता है। जहां ऐसी ही 20 घटनाएं हुई है। वहीं इसके बाद तीसरे नबंर पर मुंबई का नबंर आता है जहां 18 और चौथे नबंर पर कोलकाता जहां 17 घटनाएं हुई है।
ऐविएशन अधिकारियों के मुताबिक सबसे असुरक्षित हवाईअड्डों की सूची में दिल्ली का नबंर सबसे ऊपर है क्योंकि यह देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है जहां रोजाना 850 से ज्यादा हवाई जहाजों की आवाजाही होती है।












Click it and Unblock the Notifications