दिल्‍ली में लगातार बारिश के बाद शुद्ध हुई हवा, 2020 के बाद पहली बार सांस लेने लायक हुई राजधानी

दिल्‍ली में लगातार बारिश के बाद शुद्ध हुई हवा, 2020 के बाद पहली बार सांस लेने लायक हुई राजधानी

Delhi weather: देश की राजधानी में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को काफी तकलीफ उठानी पड़ी, घंटों जाम का सामना करना पड़ा। हालांकि राजधानी में हुई तेज बारिश के बाद दिल्‍ली की हवा बहुत शुद्ध हो गई है। ये जानकर हैरानी होगी कि अप्रैल 2020 के बाद दिल्‍ली की हवा की गुणवत्‍ता में सुधार आया है और दिल्‍ली की हवा सांस लेने लायक हुई है।

अगस्त 2020 के बाद से सबसे स्वच्छ वायु वाला दिन

अगस्त 2020 के बाद से सबसे स्वच्छ वायु वाला दिन

दिल्ली ने सोमवार को अगस्त 2020 के बाद से सबसे स्वच्छ वायु वाला दिन दर्ज किया। इस दिन एयर क्‍वालिटी इनडेक्‍स (एक्यूआई) 44 दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एयर क्‍वालिटी में सुधार का श्रेय पिछले तीन दिनों में हुई भरपूर बारिश को दिया है। उनके अनुसार बारिश होने से दिल्‍ली के ऊपर छाया साफ होने से आसमान भी साफ हो गया है।

देखें प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की रिपोर्ट क्‍या कहती है

देखें प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की रिपोर्ट क्‍या कहती है

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्‍ली में 24 घंटे का औसत एयर क्‍वालिटी इनडेक्‍स (एक्यूआई) शाम चार बजे 44 रहा। रविवार को 48, शनिवार को 56 और शुक्रवार को 55 था।

बारिश के कारण एक्यूआई में सुधार

बारिश के कारण एक्यूआई में सुधार

बता दें इससे पहले दो साल पहले दिल्ली में ऐसी उन्‍दा क्‍वालिटी की हवा लॉकडाउन के समय थी जब यातायात ठप्‍प था। वहीं अब दिल्‍ली में लगातार हुई तीन दिन बारिश के बाद हवा इतनी स्‍वच्‍छ हो गई है। यही व‍जह है कि सोमवार का दिन राष्ट्रीय राजधानी स्वच्छ दिन रहा। सोमवार को दिल्ली ने लगातार दूसरे दिन 44 का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) दर्ज किया, जब औसत AQI 'अच्छी' श्रेणी में था।

दिल्‍ली में पिछले 10 दिनों में 121.7 मिमी बारिश हुई

दिल्‍ली में पिछले 10 दिनों में 121.7 मिमी बारिश हुई

10 अक्टूबर को शाम 4 बजे एयर क्‍वालिटी इनडेक्‍स के अनुसार दिल्‍ली के 28 निगरानी स्टेशनों के आधार पर वायु गुणवत्ता 'अच्छी' श्रेणी दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अक्टूबर के पहले 10 दिनों में 121.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 16 वर्षों में महीने में दूसरी सबसे अधिक बारिश थी। पिछले तीन दिनों में हुई बारिश तीन हफ्तों के भीतर सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+