DDA Housing Scheme Wraw: डीडीए फ्लैट्स के लिए ड्रॉ आज, यहां चेक करें अपनी किस्मत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में डीडीए फ्लैट्स के लिए आवेदन करने वालों के लिए आज बड़ा दिन है। आज यानी 10 मार्च, 2021 को डीडीए हाउसिंग स्कीम के तहत कुल 1354 फ्लैटों के लिए ड्रा निकाला गया है। आज के ड्रॉ में कम कीमत पर अपने सपनो का घर खरीदने वाले कई लोगों का सपना पूरा हो गया है। बता दें कि आवेदनकर्ता डीडीए फ्लैट्स के ड्रॉ की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए https://dda.webcast.ml/ लिंक पर जा सकते हैं। इस लिंक के माध्यम से आप अपने कंप्यूटर या मोबाइल फोन पर ड्रॉ का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

DDA Housing Scheme 2021 Wraw Ongoing Check your luck here

आपको बता दें कि दिल्ली विकास प्राधिकरण ने अपनी हाउसिंग स्कीम 2021 को 2 जनवरी को लॉन्च किया था। दी है। जिसमें ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं। डीडीए ने इस योजना में कुल 1354 फ्लैट ब्रिक्री के लिए रखे गए हैं। इसमें ज्यादा फ्लैट हाई इनकम ग्रुप (HIG) और मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) के लिए हैं। आवासीय योजना की सारी प्रक्रियाएं पूरी तरह ऑलाइन है। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की आवासीय योजना के तहत ये फ्लैट द्वारका, जसोला, मंगलापुरी, वसंत कुंज और रोहिणी में दिए जाएंगे। मालूम हो कि फ्लैटों के आवंटन का ड्रा रैंडम नंबर जनरेशन सिस्टम पर आधारित होगा और डीडीए के जजों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में होगा।

द्वारका और वसंत कुंज में 230 हाई इनकम ग्रुप फ्लैट हैं। मिडिल इनकम ग्रुप के 704 फ्लैट जसोला और द्वारका में हैं। इसके अलावा पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर16, द्वारका सेक्टर19, मंगोलपुरी, वंसत कुंज में फ्लैट तैयार होंगे। इनमें सबसे महंगा फ्लैट 2.1 करोड़ कीमत का होगा। इस योजना में 300 के करीब फ्लैट कमजोर आर्थिक सेक्शन के हैं। इसमें आवेदन के लिए व्यक्ति की आय 3 लाख रुपये सालाना और परिवार की कुल सालाना आय 10 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: DDA Housing Scheme: डीडीए के 1350 फ्लैट्स के लिए 15 हजार से ज्यादा कर चुके आवेदन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+