एआईसीसी मीट: 2014 के लिए राहुल और प्रियंका के बढ़े कदम

वहीं प्रधानमंत्री पद के लिए पहले ही सोनिया गांधी ने राहुल का नाम घोषित करने से इनकार कर दिया है, उनका कहना है कि हमारी पार्टी में चुनाव के पहले प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करने की परंपरा नहीं है। गौर हो कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से पार्टी से मांग थी कि भाजपा की तरह कांग्रेस भी अपना प्रधानमंत्री प्रत्याशी घोषित करे लेकिन सोनिया के दखल के बाद ऐसा नहीं हो सका।
इस पर भाजपा के लोगों को बोलने का मौका मिल गया है, उनका कहना है कि कांग्रेस हार की संभावना के कारण राहुल को बचाना चाहती है। वहीं राजनीतिक पंडितों का कहना है कि अगर कांग्रेस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करती है, तो राहुल का प्रधानमंत्री बनना तय है। विधानसभा प्रचार के दौरान राहुल का चुनाव प्रचार, मतदाताओं में कोई उम्मीद न पैदा कर सका। इसलिए प्रियंका को आगे लाया गया है।
पोस्टर में राहुल की बराबरी पर दिखाई दे रहीं प्रियंका की तस्वीरों से यह तो स्पष्ट है कि इस बार वह सिर्फ अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार नहीं करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications