दिल्ली में कोरोना का भयानक रूप, सामने आए 8 हजार से अधिक नए मामले, 39 मरीजों ने तोड़ा दम
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने भयानक रूप ले लिया है, शुक्रवार को सामने आए आंकड़ों ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी कोविड-19 के विकराल रूप का सामना कर रही है, आज यानी 9 अप्रैल को यहां एक दिन में 8 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए, जबकि इस दौरान 39 लोगों ने महामारी के चलते दम तोड़ दिया। सामने आए नए मरीजों के बाद अब राजधानी दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 7,06,526 हो गई है। बढ़ते संक्रमण को गंभीरता से लेते हुए केजरीवाल सरकार ने कई कड़े फैसले लिए हैं।

Recommended Video
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में शुक्रवार को बीते 24 घंटे में कुल 8,521 नए कोरोना के मरीज सामने आए। महामारी की वजह से आज 39 लोगों की मौत भी हुई जिसके बाद मरने वाला की कुल संख्या अब 11,196 हो गई है। इस दौरान 5,032 मरीजों ने कोरोना संक्रमण पर वियज प्राप्त की जिन्हें अस्पताल और क्वारंटीन से छुट्टी दे दी गई है। दिल्ली में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7,06,526 पहुंच गया है, वहीं अब तक कुल 6,68,699 लोग कोविड-19 संक्रमण से उबर चुके हैं। एक्टिव केस की बात करें तो दिल्ली में फिलहाल 26,631 लोग कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं।
नवंबर, 2020 में सामने आए थे इतने अधिक मरीज
बता दें कि राजधानी में एक दिन में इतने ज्यादा मामले 11 नवंबर, 2020 के बाद सामने आए हैं। नवंबर में एक दिन में 8593 नए कोरोना के मरीजों को पुष्टि की गई थी। यह संख्या अब तक सामने आए सबसे अधिक कोरोना मरीजों की थी। वर्तमान में जिस तरह संक्रमण बढ़ रहा है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दो दिनों में यह रिकॉर्ड टूट भी सकता है। कोरोना के नए मामलों ने केंद्र और दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ा दी है। आज ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी स्कूलों बंद रखने का फैसला किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कोविड के बढ़ते मामलों के कारण, दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेज के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: बढ़ते कोरोना के साथ सख्त हुई सरकार, यहां बिना मास्क के पकड़े गए तो देना होगा 5000 का जुर्माना












Click it and Unblock the Notifications