खौफ में खाकी: दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल की गोली मारकर हत्या, लूट लिया हथियार
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ अज्ञात लोगों ने सोमवार को पुलिस के एक कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मंगलवार आधी रात के बाद 1.30 बजे घटी, जब दो पुलिस कांस्टेबल पश्चिमी दिल्ली के विजय विहार में गश्त कर रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान जगबीर के रूप में हुई है, जबकि घायल पुलिसकर्मी का नाम नरेंद्र है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

दिल्ली में निशाने पर खाकी
2 अक्टूबर 2014: द्वारका में दो पुलिसवालों पर हमला, एक की मौत, दूसरा जख्मी
27 सितंबर 2014: जाफराबाद में कांस्टेबल की हत्या
14 जुलाई 2014: ज्योतिनगर में घर के बाहर कांस्टेबल की हत्या
14 जून 2014: मोतीनगर में एक ट्रैफिक पुलिसवाले को सड़क पर मारा
02 जून 2014: मालवीयनगर में एक महिला की रक्षा कर रहे कांस्टेबल की हत्या
06 मई 2014: पेट्रोलिंग के दौरान दो पुलिसवालों पर जानलेवा हमला
21 अप्रैल 2014: रोहिणी में मामूली बात पर एक हेड कांस्टेबल की पिटाई












Click it and Unblock the Notifications