शीला का चुनावी फरमान, जीत चुके उम्मीदवारों को ही मिलेगा पार्टी टिकट!

sheila dikshit
नयी दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने विधानसबा चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है। कांग्रेस के लिए चुनौती बनकर उभरने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित के लिए मुसिबतें बढ़ा दी है। ऐसे में चौथी बार जीत दर्ज करने के लिए पार्टी ने ऐलान किया है कि वो एक बार उम्मीदवारों को परखकर ही चुनाव टिकट बांटेगी।

दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव में कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि पार्टी उन्हीं लोगों को चुनाव मैदान में उतरने का टिकट देगी जिनके जीतने की संभावनाएं सबसे ज्यादा होंगी। खुद दीक्षित ने भी कहा है कि जीत दर्ज करने संभावना ही टिकट पाने की सबसे बड़ी योग्यता होगी। शीला के सुर के साथ पार्टी के कई बड़े नेता भी सुर मिला रहे हैं। 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के लिए 4 दिसंबर को चुनाव होने है। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की खातिर आवेदन की अंतिम तारीख रविवार को समाप्त हो चुकी है। तकरीबन 1600 लोगों ने इसके लिए आवेदन भरा है।

कहा जा रहा है कि कांग्रेस अपने विधायकों के टिकट काटने के पक्ष में नहीं है। खासकर उनके, जो लगातार जीत दर्ज करते चले आ रहे हैं। पार्टी में ऐसे विधायकों की संख्या भी अच्छी खासी है जो लगातार पांचवी जीत के लिए अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं।मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने ऐसे विधायकों को ताकीद कर दी थी कि वे अपने इलाकों में लगातार जीत हासिल करते आए है। कहा यह भी जा रहा है कि इस बार पार्टी उन विधायकों को टिकट दे सकती है जिनके टिकट पिछली बार काट दिए गए थे। इनमे से कुछ शीली दीक्षित के खास है। ऐसे में दिल्ली विधानसबा में टिकटों के बंटवारे को लेकर पार्टियां खास ध्यान रख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+