'आप' को नहीं मिला कांग्रेस का साथ, दिल्‍ली में चुनाव का रास्‍ता साफ

aam admi party
नयी दिल्ली। दिल्‍ली की सत्‍ता महज 49 दिनों में छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी अब एक बार फिर से दिल्ली की सत्ता पाने के लिए छटपटा रहे हैं। आप नेता अरविंद केजरीवाल बिना चुनाव के ही एकबार फिर से राजधानी की सत्‍ता पाने के लिए हाथ-पैर मार रहे है, लेकिन लगता नहीं है कि उनकी ये मंशा इस बार पूरी हो पाएंगी। आम आदमी पार्टी की इस मंशा पर कांग्रेस ने पानी फेर दिया है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी को समर्थन नहीं देगी। कांग्रेस के इस कदम से दिल्‍ली में चुनाव का रास्‍ता साफ हो गया है। कांग्रेस का कहना है कि इस बार वह कोई ऐसा कदम नहीं उठाएगी जिससे पार्टी को शर्मसार होना पड़े।

हलांकि इससे पहले खबर आई थी कि दिल्‍ली में बिना चुनाव सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ परदे के पीछे बातचीत कर रही है। अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्‍सप्रेस ने इस बात का दावा किया था। अखबार की खबर के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में कांग्रेस के कई विधायकों ने आम आदमी पार्टी के एक सीनियर नेता से मुलाकात की।

अखबार ने दावा किया था कि कांग्रेस के एक नेता ने भी इस तरह की अनौपचारिक बातचीत की पुष्टि की है। इस नेता ने कहा कि बातचीत के दौरान 'आप' से कहा गया कि अगर उन्‍हें कांग्रेस का समर्थन चाहिए तो इसके लिए सार्वजनिक तौर पर और उचित चैनल के जरिए इस बारे में अपनी बात रखनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+