कांग्रेस विधायक ने काटा कांफ्रेंस में हंगामा, केजरीवाल को बताया रेडियो झूठिस्तान का निदेशक

खान ओखला निर्वाचन क्षेत्र विधायक हैं, जहां दिल्ली पुलिस और संदिग्ध इंडियन मुजाहिद्दीन आतंकवादियों के बीच सितंबर 2008 में हुई बटला हाउस मुठभेड़ का मामला लंबे समय से विवादित है। मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी और दो आतंकवादी मारे गए थे। तीसरा संदिग्ध पकड़ा गया था जबकि चौथा आतंकवादी भागने में कामयाब रहा था।
मुठभेड़ की वारदात उस समय बड़े विवाद में तब्दील हो गई जब पुलिस पर यह आरोप लगा कि मारे गए नौजवान आतंकवादी नहीं थे। खान ने कहा कि केजरीवाल ने पहले इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित करने का वादा किया था, जैसा कि वह 1984 के सिख दंगे के मामले में करना चाहते हैं। लेकिन अब वह खुद अपने वादे से मुकर रहे हैं।
बटला हाउस मुठभेड़ की जांच की मांग करते हुए खान ने कहा कि केजरीवाल 'रेडियो झूठिस्तान' के निदेशक हैं। उन्होंने धमकी दी कि वह अब आप का समर्थन नहीं करेंगे, चाहे कांग्रेस उन्हें पार्टी से निष्काषित क्यों न कर दे। खान ने कहा कि मैं कांग्रेस से भी यह आग्रह करता हूं कि आप से समर्थन वापस ले लें। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने ओखला के लोगों से बटला हाउस मामले की जांच कराने का वादा किया था, यहां तक कि उन्होंने पर्चे भी बंटवाए थे।
अब वह अपने वादे से पीछे हट रहे हैं, उन्होंने ओखला के लोगों को धोखा दिया है। इधर, केजरीवाल से जब पूछा गया कि उनका इस मामले में क्या कहना है, तो उन्होंने कहा कि अदालत मामले पर अपना फैसला सुना चुकी है, केस बंद किया जा चुका है।
अब कोई जांच नहीं होगी। ओखला निर्वाचन क्षेत्र से विधायक खान ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित करने का वादा किया था और अब इस बात से इनकार कर रहे हैं। खान ने कहा कि वह (केजरीवाल) ने ओखला के लोगों से वादा किया था कि वह बटला हाउस मुठभेड़ मामले की जांच करांएगे और यहां तक की वादे के पर्चे भी बंटवाएं थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अब अपने वादे से पीछे हट रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications