85 साल के नेता को दिल्ली में कांग्रेस देगी टिकट

नई दिल्ली( विवेक शुक्ला) कांग्रेस को राजधानी में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए खड़े करने के लिए कायदे के उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। इसी के चलते पार्टी अंबेडकर नगर सीट से चौधरी प्रेम सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाने के संबंध में गंभीरता से सोच रही है। चौधरी प्रेम सिंह 85 साल के हैं। वे 1958 से दिल्ली की चुनावी राजनीति में एक्टिव है। पिछला चुनाव हालांकि वे हार गए थे। पर इसके अलावा वे कोई चुनाव नहीं हारे।

Congress is not finding candidates in Delhi

दिल्ली कांग्रेस के एक नेता ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर माना कि सारा चुनाव भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सिमट रहा है। कांग्रेस को लेकर पार्टी के भीतर भी अभी कोई उत्साह का माहौल नहीं है। एक दौर में दिल्ली कांग्रेस के दीन दयाल उपाध्याय रोड दफ्तर में टिकट चाहने वालों की भीड़ लगी रहती थी। इस बार वहां पर गिनती के ही लोग दिख रहे हैं।

इसी स्थिति के चलते कांग्रेस को अंबेडकर नगर से चौधरी प्रेम सिंह को टिकट देना पड़ रहा है। वे बीता चुनाव हार गए थे। कांग्रेस के प्रेम सिंह 1958 के बाद पहली बार चुनाव हारे थे। कांग्रेस को उम्मीद है कि प्रेम सिंह इस बार अपनी सीट निकाल सकते हैं। कारण यह है कि वे चुनाव हारने के बाद भी जनता के बीच ही रहे। उनके सुख-दुख में शामिल होते रहे।

इस बीच, जानकारों का कहना है कि कुमार विश्वास फिर से आप के लिए कैंपेन करना शुरू करेंगे। पहले कहा जा रहा था कि वे किसी कारणों के चलते अरविंद केजरीवाल से खफा हैं। विश्वास बीता लोकसभा चुनाव अमेठी से हारने के बाद से आप से दूर हैं। हालांकि उन्होंने बीते दिल्ली विधानसभा चुनाव में जमकर कैंपेन की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+