दिल्ली की जनता का विश्वास खो चुकी है कांग्रेस: नरेन्द्र मोदी

मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के शहादरा इलाके में जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। मोदी ने कहा कि उन्हें (कांग्रेसियों) पता चल चुका है कि वे अब दिल्ली वासियों को झूठे वादों से और मूर्ख नहीं बना सकते। मोदी ने शहादरा की चुनावी रैली में आगे कहा कि कांग्रेस के पास बताने के लिए मुद्दा ही नहीं है, और न ही दिखाने के लिए विकास कार्य, और इसीलिए वे (कांग्रेस नेता) लोगों का ध्यान भटकाने के लिए उन पर (मोदी) निशाना साधते रहते हैं।
मोदी ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि मोदी पर हमला करके वे चुनाव जीत जाएंगे, लेकिन सच्चाई यह है कि उन्होंने जनता के लिए कुछ नहीं किया है। उनके पास जनता के लिए कुछ करने की इच्छाशक्ति ही नहीं है। मोदी शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सुल्तानपुरी और चांदनी चौक इलाकों में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications