कांग्रेस को डंसने के लिये भाजपा में शामिल हुए 'नागराज'

जी हां बच्चों के दिलों पर राज करने वाले हनीफ अजहर ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल और अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष आतिफ राशिद की मौजूदगी में कॉमिक लेखक पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हनीफ अजहर के भाजपा में शामिल होने से दिल्ली का बंजारा समाज भी पार्टी से जुड़ सकता है, क्योंकि हनीफ अखिल भारतीय मुस्लिम बंजारा समाज से जुड़े हैं और दिल्ली में इस समाज के करीब एक लाख मतदाता हैं।
मालूम हो कि अजहर अभी तक चार हजार कॉमिक लिख चुके हैं। पार्टी के नेताओं का कहना है कि अजहर के भाजपा में शामिल होने से मुस्लिम समुदाय का बंजारा समाज पार्टी से जुड़ेगा। इसके साथ ही विपक्ष पर हमले के लिए तरह-तरह के कार्टून का इस्तेमाल किया जाएगा। हनीफ उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications