दिल्ली में घिरें हल्के बादल, मस्त हुआ मौसम
नयी दिल्ली। दिल्ली में बुधवार का मौसम सुहाना हो गया है। आसमान में हल्के बादलों ने तापमान को नीचे गिरा दिया। हलांकि गर्म हवाओं से लोगों की बहुत राहत नहीं मिली, लेकिन बादलों के कारण चिलचिलाती धूप से निजात मिल गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिनभर हल्के बादल घिरे रहने के आसार जताए हैं।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।" वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 48 फीसदी दर्ज की गई। शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications