मोदी के चलते एलजी जंग ने गिराई अधिकारियों पर गाज, कई निलंबित

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चलते अधिकारियों पर गाज गिरा दी। जी हां मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के चलते एलजी ने आज शाहदरा उत्तर के उपायुक्त, दो स्कूलों के प्राचार्यों और सर्वोदय कन्या विद्यालय का रखरखाव करने वाले लोक निर्माण विभाग के दो अधिकारियों को निलंबति कर दिया।

najeeb jung

दरअसल इन लोगों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए गए ‘स्वच्छ भारत अभियान' को लागू नहीं करने के चलते कार्यवाही की गई। उपराज्यपाल ने इन सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपने पदों से निलंबित कर दिया। उपराज्यपाल नजीब जंग ने राज निवास के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज दिल्ली के अनेक सरकारी भवनों में सफाई अभियान का औचक निरीक्षण किया।

उपराज्यपाल ने दिल्ली के 8 अस्पतालों, 20 स्कूलों और 6 निगम उपायुक्तों के दफ्तरों का दौरा किया और साफ-सफाई की जानकारी ली। लेकिन शहादरा के कई जगहों पर उन्हेंं गंदगी दिखाई दी। जिसके बाद एक्शन लेते हुए उपराज्यपाल ने शाहदरा उत्तर के उपायुक्त, सर्वोदय कन्या विद्यालय, जेजे कॉलोनी , वजीरपुर के प्राचार्य और सर्वोदय बाल विद्यालय, रानी झांसी रोड के प्राचार्य और उपप्राचार्य को उनके पद से निलंबति कर दिया। इन सबके अलावा साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखने पर भारत नगर के सर्वोदय कन्या विद्यालय और रोहिणी के सेक्टर-6 स्थित सर्वोदय विद्यालयों के रखरखाव प्रभारी सहायक अभियंताओं को भी निलंबित कर दिया गय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+