बाज नहीं आ रहा चीन, LAC के बेहद करीब से उड़ाया फाइटर जेट, IAF ने दिया तुरंत जवाब

नई दिल्ली, 8 जुलाई। पूर्वी लद्दाख में एलएसी को लेकर भारत और चीन के बीच तनाव के बीच चीन की एक और कारस्तानी सामने आई है। चीन का एक फाइटर क्षेत्र तनाव वाले क्षेत्र के बेहद करीब से होकर उड़ा है। जानकारी के मुताबिक चीन का फाइटर जेट ने जून के आखिरी सप्ताह में एलएसी के पास से उड़ान भरी थी जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने प्रक्रिया के तहत त्वरित प्रतिक्रिया दी थी।

ladakh

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि घटना जून के आखिरी सप्ताह में सुबह 4 बजे की है। सूत्र ने बताया चीनी फाइटर जेट को वहां मौजूद जवानों ने देखा था और रडार पर भी इसे देखा गया।

सीमा पर हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की संभावना को देखते हुए तुरंत भारतीय वायु सेना एक्टिव हो गई और स्टैंडर्ड प्रक्रिया के तहत तुरंत जवाबी मोड में आ गई।

सूत्रों ने कहा कि यह घटना ऐसे समय में हुई जब चीनी पक्ष पूर्वी लद्दाख सेक्टर की सीमा से लगे क्षेत्रों में एस-400 वायु रक्षा प्रणाली सहित अपने लड़ाकू जेट और वायु रक्षा हथियारों से जुड़े अभ्यास कर रहा है।

चीनियों के पास बड़ी संख्या में लड़ाकू जेट और मानव रहित विमान हैं, जिन्हें भारतीय क्षेत्र के पास स्थित पदों पर तैनात किया गया है, जिसमें होतान और गार गुंसा में प्रमुख हवाई क्षेत्र शामिल हैं, जिन्हें पिछले दो वर्षों के दौरान अत्यधिक उन्नत किया गया है।

चीन की कारस्तानी ऐसे समय में हुई है जब वह पूर्वी लद्दाख सेक्टर की सीमा से लगे क्षेत्र में रक्षा हथियारों से जुड़े सैन्य अभ्यास कर रहा है जिसमें एस-400 वायु रक्षा प्रणाली के साथ ही लड़ाकू जेट शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने हाल के दिनों में बड़ी संख्या में अपने मानवरहित विमानों और लड़ाकू जेल को भारतीय क्षेत्र के पास तैनात किया है। इन क्षेत्रों मे होतान और गार गुंसा जैसे प्रमुख हवाई क्षेत्र शामिल हैं। गलवान में तनाव के बाद से इस क्षेत्रों में चीन विशेष रूप से सक्रिय हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+