दिल्ली में तपती गर्मी से बेहाल पक्षियों के लिए मसीहा बना ये अस्पताल, मुहैया करा रहा इलाज

Delhi Charity Bird Hospital: कई शहरों में तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। इस कड़ी में दिल्ली भी बढ़ती गर्मी की जद में है। इससे न सिर्फ इंसान बल्कि पशु पक्षी भी बेहाल हो रहे हैं। उनके लिए इस गर्मी की मार को सहन कर पाना ज्यादा मुश्किल हो जाता है। मगर राजधानी का चैरिटी बर्ड अस्पताल पक्षियों की इस मुश्किल का समाधान लेकर आया है।

चैरिटी बर्डअस्पताल किस तरह से इन पक्षियों की देखभाल कर रहा है, इसका एक क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पिंजरे में बंद तमाम पक्षियों को हीटवेव से बचाने के पुख्ता इंतजामात किये गए हैं और समय-समय पर इनकी देखभाल भी की जाती है।

Charity Bird Hospital delhi

चैरिटी बर्ड हॉस्पिटल के वरिष्ठ सलाहकार, डॉ. हरअवतार सिंह कहते हैं कि जैसे-जैसे दिल्ली में तापमान बढ़ रहा है, मामले बढ़ेंगे... हीटवेव से प्रभावित मामलों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ेगी... हमें बहुत सारे पक्षी वहां मिलते हैं जहां वे नहीं हैं। यहां तक कि जीवित रहने में भी सक्षम हैं। मामलों की संख्या लू और तापमान पर निर्भर करती है।

बताते चलें कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही पक्षियों की समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में घायल, लू से परेशान या फिर बीमार पक्षियों का इस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवाया जाता है। दिल्ली में ये अस्पताल चांदनी चौक में दिगंबर जैन मंदिर के पास है, जहां एक दिन में तकरीबन 60 पक्षियों को भर्ती कराया जाता है और उनका मुफ्त इलाज कराया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+