केजरीवाल का 'स्‍वच्‍छ दिल्‍ली अभियान' शुरू, जनिये महत्‍वपूर्ण बातें

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्‍वच्‍छ भारत अभियान से प्रेरित होकर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'स्‍वच्‍छ दिल्‍ली अभियान' शुरू किया है। खास बात यह है कि इस अभियान में केंद्र भी उनके साथ है।

Kejriwal Venkaiah Naidu

केंद्रीय मंत्री वैंकैया नायडू के साथ मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने रविवार को इस प्रोग्राम को लॉन्‍च किया। यह अभियान 22 से 30 नवम्‍बर तक चलेगा। चलिये पढ़ते हैं इस अभियान से जुड़ी ख्‍ाास बातें-

  • इस प्‍लेटफॉर्म पर केंद्र, राज्‍य व स्‍थानीय निकाय मिल कर काम करेंगे।
  • दिल्‍ली को कचरे और बिल्डिंग के निर्माण से निकलने वाली मिट्टी, सीमेंट, मौरंग अादि के ढेरों से मुक्‍त करना इसका मुख्‍य लक्ष्‍य है।
  • इस अभियान को सफल बनाने में 96.7 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • हाल ही में स्‍वच्‍छ दिल्‍ली ऐप को लॉन्‍च किया गया, जो इस अभ‍ियान से जोगों को जोड़ने का काम करेगा।
  • ऐप के माध्‍यम से कोई भी अपने मोबाइल से कचरों के ढेर की फोटो खींच कर अपलोड कर सकते हैं, जिस पर सरकार ऐक्‍शन जरूर लेगी।
  • अब तक 13 हजार शिकायतें एेप के माध्‍यम से अा चुकी हैं।
  • इस अभियान के तहत लोगों को आस-पास की जगहों को स्‍वच्‍छ रखने के लिये प्रेरित किया जोयगा।
  • मुख्‍यमंत्री केजरीवाल और वैंकैया नायडू ने कहा कि इस कार्य में राजनीति को अागे नहीं आने देंगे। यह बीजेपी टीम या आप टीम नहीं, यह टीम इंडिया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+