दिल्ली में बदनाम हुई खाकी: रिश्वत लेते रंगे हाथ सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) दिल्ली पुलिस के एक उप-निरीक्षण को 50,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी उप-निरीक्षक ने एक युवक को एक मामले से बचाने के बदले में रिश्वत मांगी थी।

दरअसल मामले की जांच की जिम्मेदारी उप-निरीक्षक के हाथों में ही थी। सीबीआई ने एक जाल बिछाया और गुरुवार को दिल्ली पुलिस के उप-निरीक्षक को दक्षिणी दिल्ली के मोती बाग इलाके में 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications